फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   War against drugs... Crackdown on smuggling, consignment of 117 kg ganja caught from Kharkhoda

Sonipat News: युद्ध नशे के विरुद्ध .. तस्करी पर शिकंजा, खरखौदा से 117 किलो गांजा की खेप पकड़ी

Sat, 25 Jan 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
War against drugs... Crackdown on smuggling, consignment of 117 kg ganja caught from Kharkhoda
फोटो :23: सोनीपत के खरखौदा में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी के साथ एसएजीयू टीम, बरामद गांजा व जब
खरखौदा। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने रोहणा फ्लाईओवर से स्कॉर्पियो सवार युवक को काबू कर 117 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी राकेश है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एसआई कृष्ण अपनी टीम में शामिल एएसआई पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण व प्रवीण के साथ गश्त कर रहे थे। टीम नेशनल हाईवे-334बी पर सांपला बाईपास बरोणा रोड फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव रोहणा निवासी राकेश उर्फ जेलदार अपने गांव के पास फ्लाईओवर पर पीर बाबा के नजदीक गाड़ी लेकर खड़ा है। उसकी गाड़ी में मादक पदार्थ की खेप है। वह पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में शामिल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने जांच के दौरान राकेश को काबू करने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर तलाशी देने को कहा। आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने को कहा तो उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया गया। इस पर उपायुक्त कार्यालय से खरखौदा तहसीलदार मनोज कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भेजा गया। उनके सामने तलाशी ली गई तो राकेश के पास से सात हजार रुपये व मोबाइल मिला। उसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 57 पैकेट बरामद किए गए। इनमें गांजा भरा था। पैकेट में 117.57 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed