फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Walnuts worth Rs 4.5 crore missing from cold store

Sonipat News: कोल्ड स्टोर से साढ़े चार करोड़ का अखरोट गायब

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Walnuts worth Rs 4.5 crore missing from cold store
सोनीपत। दक्षिण अमेरिका के देश चिली से मंगवाया गया 53.225 टन अखरोट प्याऊ मनियारी में नरेला रोड स्थित कोल्ड स्टोर से गायब हो गया। अखरोट की कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीन कंटेनर में भरकर आए अखरोट को जब पीड़ित ने लौटाने के लिए कहा तो कोल्ड स्टोर मालिक ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पीड़ित ने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। मगर वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने डीसीपी (पूर्व) को शिकायत दी। उनके आदेश पर कुंडली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित अशोक विहार निवासी राजीव चौहान ने डीसीपी (पूर्व) को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी पूनम चौहान ने दो अन्य की हिस्सेदारी में कपालिन फूड कंपनी खोल रखी है। वह उस कंपनी में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। उनकी कंपनी ने चिली से 53.225 टन अखरोट मंगवाया था। तीन कंटेनर में लाए गए अखरोट को उन्होंने संजय इंटरप्राइजेज के माध्यम प्याऊ मनियारी में नरेला रोड स्थित अंबे एग्रो एंड कोल्ड स्टोर में रखवाया था। उन्हें स्टोर के मालिक संजीव व संजय, मैनेजर संदीप और सुपरवाइजर ललन यादव की तरफ से तीन रसीद दी गई। दो कंटेनर 6 दिसंबर, 2022 व एक 9 दिसंबर, 2022 को रखा गया था। 4 जनवरी को वह कोल्ड स्टोर पहुंचे तो मैनेजर और सुपरवाइजर ने बताया कि उनके तीनों कंटेनर का माल कोल्ड स्टोर में नहीं है। उसे निकाला जा चुका है। जब उन्होंने मालिक व अन्य से माल को उनकी अनुमति के बिना देने का सवाल किया तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। बाद में उन्हें मरवाने की धमकी दी गई। उन्होंने इसे लेकर जनवरी और फरवरी में कुंडली थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मामले में ट्रेडर्स कंपनी के मालिक अभिषेक व हरीश की संलिप्तता भी है। कोई कार्रवाई नहीं होने पर डीसीपी पूर्व को शिकायत दी। अब उनके आदेश पर कुंडली थाना में संजीव, संजय, संदीप, ललन यादव, अभिषेक व हरीश के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed