{"_id":"6657b1a5806d69b508054837","slug":"villagers-upset-due-to-overloaded-dumpers-running-in-khanda-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118908-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खांडा में दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खांडा में दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों से ग्रामीण परेशान
Thu, 30 May 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा गांव में ओवरलोड डंपरों से मिट्टी को ईंट भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा है। जैसे ही ओवरलोड डंप गांव से गुजरते हैं तो मिट्टी गिरती रहती है। जिससे ग्रामीणों को धूलकण का सामना करना पड़ता है। सांस लेने में बुजुर्गों को काफी तकलीफ होती है। सड़क के आसपास बने घरों में धूम जम रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मिट्टी पर पानी का छिड़काव करके यहां से लाया ले जाया जाए। कई बार डंपर चालकों को कहा जा चुका है लेकिन वह नहीं मान रहे हैं।
सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण डॉ. संजय कुमार का कहना है कि गांव खांडा में ओवरलोड चल रहे डंपरों का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण डॉ. संजय कुमार का कहना है कि गांव खांडा में ओवरलोड चल रहे डंपरों का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन