फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers demonstrated for non-construction of broken road

Sonipat News: टूटी सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for non-construction of broken road
फोटो 37: भैरा बाकीपुर से दहिसरा मार्ग का निर्माण न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
कुंडली। गांव भैरा बाकीपुर से दहिसरा-दिल्ली सीमा मार्ग का निर्माण न होने से खफा दो गांवों के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि किसान आंदोलन के दौरान कुंडली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बंद होने से वाहनों की आवाजाही भैरा बाकीपुर-दहिसरा मार्ग से होती थी। किसान आंदोलन समाप्त हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन मार्ग पर बने गड्ढों को भरने के लिए सरकार व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे उनको परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि मार्ग पर गड्ढे ज्यादा होने के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में विधायक व प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं, पर गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन को भी अवगत कराया था। इस संबंध में विधायक मोहन लाल बड़ौली भी विधानसभा सत्र में सड़क निर्माण न होने का मुद्दा उठा चुके हैं। उसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दहिसरा के सरपंच धीर सिंह, रामनिवास, राजू, पंकज, मास्टर सरदार सिंह, सोनू, नरेश चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़कें नहीं मिलेंगी तो इसका जवाब अगले वर्ष होने वाले चुनाव में दिया जाएगा। सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

वर्जन
भैरा बांकीपुर-दहिसरा मार्ग के निर्माण के लिए चार बार एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। इस मार्ग पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यालय से बजट मिलने के बाद टेंडर लगाकर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। -बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड सोनीपत

फोटो 37: भैरा बाकीपुर से दहिसरा मार्ग का निर्माण न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो 37: भैरा बाकीपुर से दहिसरा मार्ग का निर्माण न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो 37: भैरा बाकीपुर से दहिसरा मार्ग का निर्माण न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो 37: भैरा बाकीपुर से दहिसरा मार्ग का निर्माण न होने से प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed