फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   VHP and Bajrang Dal protested suspecting conversion

Sonipat News: धर्मांतरण का शक होने पर विहिप व बजरंग दल ने किया विरोध

Mon, 27 May 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal protested suspecting conversion
सोनीपत के गन्नौर में विरोध के बीच मौके पर पुलिस कर्मी मामले की जानकारी लेते हुए।
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड स्थित गांधी नगर में एक मकान में चल रहे विशेष धर्म के एक अनुष्ठान में धर्मांतरण का शक होने पर विहिप व बजरंग दल ने इसका विरोध कर दिया। विरोध के बीच गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मकान के मालिक व अनुष्ठान करवा रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो सामने आया कि मकान में केवल धार्मिक अनुष्ठान हो रहा था वहां किसी का भी धर्मांतरण नहीं करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद विहिप व बजरंग दल के सदस्यों ने अनुष्ठान में मौजूद लोगों को हिंदू सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने के बारे में जागरूक किया गया। इस पर अनुष्ठान में शामिल लोगों ने फिर से इस तरह की गतिविधि में शामिल न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने भी लोगों को भी अपने-अपने घरों की तरफ रवाना कर दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष तेजपाल शर्मा, बजरंग दल संयोजक धर्मबीर शर्मा, प्रखंड मंत्री सुरेंद्र खुराना, कर्मयोगी गजेंद्र राठी, नवाब नैन, मनीष नैन, वार्ड पार्षद सचिन कोच, रामनिवास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed