{"_id":"6afcb8b295c959172904cfd8","slug":"vehicular-movement-has-commenced-through-the-agwanpur-railway-underpass-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164066-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अगवानपुर रेलवे अंडरपास से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, फाटक के चक्कर से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अगवानपुर रेलवे अंडरपास से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, फाटक के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
- निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन गुजरने लगे, भारी वाहनों को अभी अनुमति नहीं
- पेड़ों की कटाई की एनओसी और बिजली लाइन शिफ्टिंग के कारण अटका रहा था काम
- अंडरपास पर शेड लगाने का काम बाकी, लंबे समय से राह देख रहे क्षेत्रवासियों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे अंडरपास से वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से अंडरपास शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को अब रेलवे फाटक बंद होने पर अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। फिलहाल अंडरपास से दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन गुजरने लगे हैं। हालांकि, निर्माण कार्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है और भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू नहीं हो पाई है।
अगवानपुर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य लंबे समय से विभिन्न अड़चनों के कारण प्रभावित हो रहा था। रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे खासकर रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। अंडरपास शुरू होने से अब लोगों का समय और ईंधन दोनों बच सकेंगे।
एनओसी और बिजली लाइन बनी थी निर्माण में बाधा
अंडरपास के निर्माण के दौरान रास्ते में आने वाले पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति और एनओसी मिलने में देरी हुई थी। इसके अलावा बिजली की लाइन शिफ्ट करने का काम भी निर्माण में बाधा बना रहा। इन औपचारिकताओं के पूरा नहीं होने के कारण काम की गति प्रभावित हुई और अंडरपास निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। जुलाई में रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा भी लिया था। इसके बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
शेड लगने के बाद पूरा होगा निर्माण कार्य
अब अंडरपास के रास्ते को पक्का कर दिया गया है, जिसके बाद दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि, अंडरपास पर शेड लगाने का काम अभी बाकी है। इसके अलावा निर्माण से जुड़े अन्य अधूरे कार्य भी पूरे किए जाने हैं। फिलहाल भारी वाहनों के लिए रास्ता शुरू नहीं किया गया है।
क्षेत्रवासी राजेंद्र, महाबीर और राजेश को उम्मीद है कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि अंडरपास का पूरी तरह इस्तेमाल हो सके। इससे अगवानपुर और आसपास के गांवों के लोगों को रेलवे फाटक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।