{"_id":"6afcb970ce300f29960e1e13","slug":"anger-over-no-increase-in-honorarium-of-asha-workers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164071-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी न होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी न होने से रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव फरमाणा स्थित सोमनाथ मंदिर में मंगलवार को आशा वर्कर्स यूनियन की जनरल बाडी मीटिंग ब्लाक प्रधान रेखा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ब्लाक सचिव प्रमिला ने किया। इसमें यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि देशभर की आशा वर्कर्स एक, दो और तीन दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगी।
सुनीता ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद से आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2025 से अब तक प्रोत्साहन राशि में कटौती के कारण करीब चार हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का बजट घटाकर निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रही है। इससे आम जनता को बेहतर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स को पक्का कर्मचारी बनाने, न्यूनतम 42 हजार रुपये वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सेवानिवृत्ति लाभ और 21 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2023 की हड़ताल का काटा गया मानदेय जारी करने और स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाने की मांग भी उठाई जाएगी।