Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 students selected for the essay competition

Sonipat News: निबंध प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थी चयनित, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

Wed, 18 Nov 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
10 students selected for the essay competition
-जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

फोटो 01: सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य अतुल खट्टर। स्रोत: विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब विषय पर जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये विद्यार्थी अब राज्य स्तर पर सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत जिला गणित विशेषज्ञ नीति के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य अतुल खट्टर को प्रतियोगिता का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी अतुल खट्टर ने चयनित शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता विकसित होती है। इससे उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में बीआरपी शशि प्रभा एवं कमलेश के साथ अनीता हुड्डा, रेखा आर्य, मीनाक्षी और रीना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed