Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The testimonies of 43 witnesses formed the basis for the sentencing

Sonipat News: 43 गवाहों की गवाही बनी सजा का आधार, चश्मदीदों के बयानों ने मजबूत किया अभियोजन पक्ष

Wed, 18 Nov 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The testimonies of 43 witnesses formed the basis for the sentencing
-सज्जन पाल हत्याकांड में शिकायतकर्ता, घायल और प्रत्यक्षदर्शी की गवाही रही अहम
विज्ञापन

-बचाव पक्ष की दलीलों के बावजूद अदालत ने नहीं दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेवानिवृत्त डीएसपी सज्जन पाल मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल 43 गवाह पेश किए। इनमें शिकायतकर्ता जोगेंद्र, घायल गवाह रामकुमार और प्रत्यक्षदर्शी रामेश्वर की गवाही अहम साबित हुई। इन तीनों के बयानों ने घटना की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अदालत ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मेडिकल साक्ष्यों को ठोस आधार मानते हुए आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया।
बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि दिल्ली के एक अन्य मामले में आरोपियों से बरामद हथियारों को इस केस में कब्जे में लेकर उनकी एफएसएल जांच नहीं कराई गई। इस पर अदालत ने माना कि जांच अधिकारी की ओर से यह लापरवाही हुई, लेकिन केवल इस कमी के आधार पर आरोपियों को संदेह का लाभ नहीं दिया जा सकता। अदालत के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और मेडिकल साक्ष्य अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूती से साबित करते हैं।
विज्ञापन

बाईपास और रीढ़ की सर्जरी का दिया हवाला, पढ़ाई के आधार पर मांगी राहत
दोषियों की सजा पर बहस के दौरान बचाव पक्ष ने उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य और भविष्य का हवाला देकर नरमी बरतने की मांग की। सुरेंद्र की बाईपास सर्जरी और प्रवीन की रीढ़ की सर्जरी होने की बात अदालत के सामने रखी गई। वहीं दीपक की एलएलबी की पढ़ाई का हवाला देते हुए उसके प्रति उदार रुख अपनाने की अपील की गई। बचाव पक्ष का तर्क था कि दोषियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और पारिवारिक परिस्थितियों को सजा तय करते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए। हालांकि, अदालत के समक्ष मामले के साक्ष्य और अपराध से जुड़े पहलू भी महत्वपूर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओ घोषित आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत, दीपक ने किया था आत्मसमर्पण
मामले में नरेश उर्फ बांदरी को भगोड़ा यानी पीओ घोषित किया गया था। उसकी सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई। वहीं दीपक भी लंबे समय तक पीओ रहा और उसने मई 2020 में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ी।


सुनील उर्फ उल्लू और सुशील उर्फ शीला का कराया गया पॉलीग्राफ टेस्ट
मामले की जांच के दौरान सुनील उर्फ उल्लू और सुशील उर्फ शीला का पॉलीग्राफ टेस्ट तक कराया गया था। जांच के विभिन्न चरणों में जुटाए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट मुकदमे की सुनवाई में महत्वपूर्ण रहे। आखिरकार 43 गवाहों की गवाही और चश्मदीदों के बयानों ने अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed