{"_id":"66e8dabd13a7113f500ca81a","slug":"vande-bharat-express-encountered-a-technical-problem-its-wheels-stopped-at-sandal-kalan-station-for-two-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124653-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वंदे भारत एक्सप्रेस में आई तकनीकी खामी, सांदल कलां स्टेशन पर दो घंटे थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वंदे भारत एक्सप्रेस में आई तकनीकी खामी, सांदल कलां स्टेशन पर दो घंटे थमे पहिये
Tue, 17 Sep 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन पर इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद मुख्य लाइन पर खड़ी वंद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चलने वाली अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन संख्या 20977 वंदे भारत के पहिये करीब दो घंटे तक सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन की मुख्य लाइन पर थमे रहे। इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दिल्ली से इंजीनियर की टीम मौके पर पहुंची। इससे कई अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11:24 बजे चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली स्टेशन से अंबाला की ओर रवाना किया गया था। सोनीपत पार करने के बाद सांदल कलां स्टेशन पर करीब 12:33 बजे वंदे भारत के इंजन के ओवरहेड उपकरण (ओएचसी) में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में करंट बंद होने से वह वहीं थम गया। अधिकारी व कर्मचारियों ने इंजन में तकनीकी खामी को ढूंढने का काफी प्रयास किया। इसके बाद करीब 1:50 बजे दिल्ली से ओएचसी मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 2:20 बजे इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद वंदे भारत को 2:29 बजे अंबाला की तरफ रवाना किया गया। इस बीच दिल्ली-अंबाला व अंबाला-दिल्ली रूट पर आने-जाने वाली कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। ट्रेन संख्या 12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को 5 मिनट के लिए सांदल कलां स्टेशन की डाउन लाइन पर रोककर दिल्ली की ओर रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 04583 दिल्ली पानीपत सवारी गाड़ी 1:47 घंटे राठधना स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन संख्या 14507 बठिंडा एक्सप्रेस को करीब 55 मिनट नरेला स्टेशन पर रोक दिया गया।
-- -- -
गाड़ियाें की लेटलतीफी जारी, यात्री झेल रहे परेशानी
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला व अंबाला दिल्ली रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस सहित सवारी गाड़ियों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को भी डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। दिल्ली-अंबाला रूट पर सोमवार को डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनें करीब 33 मिनट से 5:38 घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
14034 जम्मू मेल एक्सप्रेस 1:18 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 39 मिनट
04450 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 1 घंटा
12312 नेताजी एक्सप्रेस 54 मिनट
18310 संभलपुर एक्सप्रेस 33 मिनट
04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 43 मिनट
04588 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 1:05 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 3:55 घंटे
12218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 42 मिनट
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 5:38 घंटे
04449 दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 32 मिनट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 3:24 घंटे
04581 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:02 घंटे
14507 इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:21 घंटे
04583 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 2:13 घंटे
14033 जम्मू मेल एक्सप्रेस 49 मिनट
04471 गाजियाबाद-पानीपत पैसेंजर 37 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:19 घंटे
12459 इंटरसिटी एक्सप्रेस 41 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस 2:21 घंटे
ट्रेन संख्या 20977 अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण गाड़ी को सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन पर रोकना पड़ा। खराबी ठीक होने के बाद वंदे भारत को अंबाला के लिए रवाना कर दिया गया था। ट्रेनों के आवागमन की समय सारणी पर ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे