फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ultrasound started in Civil Hospital after four years

Sonipat News: चार साल बाद नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू

Tue, 28 Oct 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in Civil Hospital after four years
फोटो 13: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के शुभारंभ अवसर पर केंद्र का निरीक्षण क
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चार साल बाद सोमवार को फिर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। इससे गर्भवती महिला व अन्य मरीजों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल के कक्ष नंबर 51 में इसे स्थापित किया गया है। विधायक निखिल मदान ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए विधायक ने विधानसभा के बजट सत्र में मांग उठाई थी। अब सरकार ने उसी मांग को पूरा करते हुए करीब 1.04 करोड़ रुपये से अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। सरकार ने जून में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र यादव की नियुक्ति कर दी थी। अब रोजाना सुबह 9 से शाम 4 बजे तक निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल से सितंबर 2021 में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रीटा गोयल का रोहतक तबादला हो गया था। उसके बाद से कोई दूसरा रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र को बंद करके वहां एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी गई थी। अस्पताल में गर्भवती के अलावा अन्य मरीजों के मुफ्त अल्ट्रासाउंड किए जाते थे। प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए 700 से 1000 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दो माह लिया था प्रशिक्षण
जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की मांग की जा रही थी। जुलाई 2024 में मुख्यालय ने स्त्री रोग विशेषज्ञ को अल्ट्रासाउंड करने का प्रशिक्षण दिलाने की मंजूरी दी थी। गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना को दो माह के प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया था। उसके बाद डॉ. ज्योत्सना को पदोन्नत करके सिविल सर्जन बना दिया था।

250 महिलाओं की होती है ओपीडी

जिला अस्पताल में रोजाना 250 महिलाओं की ओपीडी होती है। इनमें से 50 गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए निजी अस्पतालों को पैनल पर लिया हुआ है। गर्भवती को नौ माह में दो बार अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार महिला को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा एक बार ही मिलती है। दोबारा अल्ट्रासाउंड के लिए 800 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड मशीन के उद्घाटन के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव, डॉ. दिनेश छिल्लर, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र यादव, बॉयोमेडिकल इंजीनियर सोनू तिहाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed