फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two weeks of hard work paid off, the main gate became the center of attraction

Sonipat News: दो सप्ताह की मेहनत लाई रंग, आकर्षण का केंद्र बना मुख्य द्वार

Fri, 27 Dec 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two weeks of hard work paid off, the main gate became the center of attraction
सोनीपत। 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी को भव्य बनाने के लिए शिक्षकों की मेहनत हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के मैदान में नजर आई। जहां प्रदर्शनी के पंडाल को शानदार तरीके से सजाया गया है। राष्ट्रीय प्रदर्शनी का मुख्य द्वार सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसे 30 सदस्यीय टीम ने दो सप्ताह की कड़ी मेहनत से तैयार किया है। विशेष बात यह है कि इस द्वार को थर्माकोल की सीट से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के मुख्य द्वार को बनाने वाले कारीगर बिजेंद्र व देवेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (आरबीवीपी) का मुख्य द्वार आकर्षक लगे, इसके लिए उन्होंने कई मॉडल बनाए, जिसमें काफी वक्त लग गया। कड़ी मेहनत से आरबीवीपी लिखे द्वार के मॉडल को सभी ने सराहा। इसमें द्वार की दोनों दिवारों के ऊपरी कोनों में हाथियों की आकृति बनाई गई है, जो अपनी सूंड के सहारे द्वार की छत को सिर पर उठाए नजर आ रहे हैं। द्वार पर आकर्षक चित्रकारी भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि द्वार को मुकेश, पवन, बलराम, विकेंद्र, संदीप, राकेश, कपिल, मुकेश शर्मा सहित 30 सदस्यीय टीम ने दो सप्ताह की कड़ी मेहनत से थर्माकोल की सीट, पेपर, फ्लेक्स व सीट से तैयार किया है। इसके साथ ही बुलेट ट्रेन का मॉडल भी थर्माकोल से तैयार किया गया है। वहीं दीवारों पर भी आकर्षक चित्रकारी की गई है।
विज्ञापन

सुंदर मटकियों ने बढ़ाई शोभा
गेट गेट से पंच तक सड़क के दोनों तरफ और मंच पर रखी सुंदर मटकियां कार्यक्रम स्थल पर मंच की शोभा बढ़ा रही थी। इन छोटी-बड़ी मटकियों पर अध्यापिकाओं ने सुंदर चित्रकारी की है। सजावट के लिए छोटी-बड़ी करीब पांच सौ मटकियों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बड़े पंडालों में लगाए स्टॉल
मैदान में दो बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें करीब 250 स्टॉल बनाए गए हैं, जिन्हें देश भर से आने वाली टीमों को अलॉट किया गया है। प्रदर्शनी के पहले दिन सभी टीमों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। जिन्हें देखने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार से अधिक विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed