फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two sons were taken away from the elderly mother by the disease and the third one was taken away by the killers.

Sonipat News: बुजुर्ग मां से दो बेटों को बीमारी ने और तीसरे को हत्यारों ने छीन लिया

Mon, 31 Jul 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two sons were taken away from the elderly mother by the disease and the third one was taken away by the killers.
फोटो :40: गोहाना में रात को फल विक्रेता की हत्या के बाद विलाप करती मां शांति को ढांढस बंधाते आस
गोहाना। आदर्श नगर स्थित गली नंबर-एक में फल विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले ही दो बेटों को खो चुकी बुजुर्ग मां अब तीसरे बेटे की हत्या से टूट गई है।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी शांति देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अशोक उर्फ बंटू रविवार रात को गली में पड़ा मिला था। उसकी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शांति देवी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बेटे की हत्या के बाद से शांति देवी का रोकर बुरा है। उनके पति हरिराम सेना में थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उनका 1983 में निधन हो गया था। शांति की तीन बेटियां और तीन बेटे थे। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके बड़े बेटे रमेश कुमार की मौत 10 साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। अब उसने 8 माह में दो बेटे खो दिए हैं। दूसरे नंबर का बेटा सहदेव अविवाहित था, जिसकी आठ माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे अशोक की हत्या ने उसे तोड़ दिया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना

फोटो :40: गोहाना में रात को फल विक्रेता की हत्या के बाद विलाप करती मां शांति को ढांढस बंधाते आस

फोटो :40: गोहाना में रात को फल विक्रेता की हत्या के बाद विलाप करती मां शांति को ढांढस बंधाते आस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed