फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two revenue routes will be made in 18 villages of Kharkhoda

सोनीपत: मुख्यमंत्री ने झरोठी को दी 30 करोड़ की सौगात, खरखौदा के 18 गांवों में दो-दो रेवेन्यू रास्ते किए जाएंगे पक्के

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
सार

सोनीपत के गांव झरोठी में शनिवार को सीएम का एक कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री ने खरखौदा क्षेत्र के किसानों व आसपास के गांवों को कई सौगात दी। उन्होंने गांव के लिए करीब 30 करोड़ की घोषणा की। 

विज्ञापन
Two revenue routes will be made in 18 villages of Kharkhoda
सोनीपत: गांव झरोठी में कार्यक्रम के दौरान बड़ी माला से सीएम मनोहर लाल का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खरखौदा खंड के 18 गांवों में प्रत्येक गांव के दो-दो रेवेन्यू रास्ते पक्के करवाए जाएंगे। साथ ही झरोठी गांव में गली, स्टेडियम, व्यायामशाला, पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि उन्होंने इतनी बडी धनराशि की घोषणा किसी एक गांव में की है।

विज्ञापन


वह सोनीपत के गांव झरोठी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खरखौदा क्षेत्र के किसानों व आसपास के गांवों को कई सौगात दी। खासकर झरोठी गांव पर पूरे मेहरबान रहे। उन्होंने गांव के लिए करीब 30 करोड़ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18 गांवों के दो-दो रेवेन्यू रास्तों को पक्का करने के साथ ही झरोठ से खांडा तक मार्ग को भी पक्का किया जाएगा। सीमए ने कहा कि प्रदेश में फसल खराबे के कारण जमीन पर खड़े पानी की निकासी के लिए 54 गांवों में 133 पम्प लगाए गए है। यहीं नहीं जो किसान अपने ट्रैक्टर से पानी निकालेगा उसे डीजल फ्री दिया जा रह है। 
विज्ञापन


किसानों से कहा खेतों में मिट्टी न उठाएं
सीएम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह खेतों में से मिट्टी न उठवाएं। प्रदेश सरकार एक ऐसी योजना बना रही है जिसमें प्रदेश की एक लाख एकड़ ऐसी जमीन की मरम्मत की जाएगी जहां से मिट्टी उठवाई जा चुकी और जहां पर पानी भराव की समस्या है। इस बारे में शीघ्र ही योजना बनाकर इसे लागू किया जाएगा। इसमें आधा खर्च सरकार वहन करेगी और आधा खर्च जमीन के मालिक को देना होगा। उन्होंने अपील की कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां सब्जी उत्पादन की संभावाना ज्यादा है। इसलिए लोग हरा चारा, बाग, सब्जी इत्यादि उगाने पर जोर दें। सरकार से इस बारे पूरा सहयोग दिया जाएगा। वर्तमान में सरकार बागवानी पर 20 प्रतिशत और सुक्ष्म सिंचाई पर 85 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इसका लोग ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल बनाकर विकास में आ रही समस्याओं का करेंगे निदान 
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी गांव में उसके विकास को लेकर अब ग्राम दर्शन पोर्टल पर गांव वालों की तरफ से सामूहिक सहमति पत्र अपलोड करना होगा और उस पर अपलोड होने के बाद उस विकास कार्य को संबंधित पंचायत समिति, जिला प्रशासन या प्रदेश सरकार द्वारा करवाया जाएगा। यही नहीं अगर वह विकास कार्य करवाने का काम केंद्र सरकार से संबंधित होगा तो उस बारे केंद्र सरकार के साथ पत्र व्यवहार कर उन समस्यओं का निदान करवाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें ः शिक्षा: अपनों को खोने वाले बच्चों को नियम 134ए के तहत दाखिले में छूट, बिना दस्तावेज मिलेगा दाखिला

ग्रामीणों ने किया सम्मान तो सीएम ने महिलाओं को दिया शगुन
गांव झरोठी में पहुंचे सीएम मनोहर लाल का किसानों ने किसानी का प्रतीक हल और पगड़ी भेंट की। साथ ही महिलाओं ने मुख्यमंत्री को चरखा भेंट किया। सीएम ने भैयादूज त्योहार के मौके पर गांव झरोठी की महिलाओं को 50 हजार रुपये शगुन के तौर पर देने की घोषणा की। खास बात यह रही कि पहली बार झरोठी गांव में कोई सीएम पहुंचा था। इससे पहले यहां पर प्रदेश का कोई भी सीएम नहीं पहुंचा था।


सुरक्षा के लिए गए व्यापक प्रबंध 
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने दिया गया। 

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 
कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉडिनेटर रणदीप घनघस, पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पद्म दहिया, बीजेपी नेत्री सुमित्रा चौहान, मीना नरवाल, पूर्व विधायक रामफल चिढाना, भाजपा नेता योगेश पाल अरोड़ा, अनिल झरोठी, निशांत छोक्कर, उमेश शर्मा, रविंद्र दिलावर, सोनिया अग्रवाल, किरनबाला, परवीर सैनी, गुलशन ठेकेदार, प्रीतम खोखर, जसबीर दोदवा, खरखौदा नगरपालिका के चेयरमैन सुनील कुमार, ब्लॉक समिति के चेयरमैन राजबीर दहिया, आईएमटी, खरखौदा एसोसिएशन प्रधान राजीव दहिया, गुलशन ठेकेदार, सुरेंद्र बाणिया, डीसी ललित सिवाच, एसपी राहुल शर्मा, एएसपी डॉ. मयंक गुप्ता, डीएसपी अजीत, एसडीएम संजय बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed