फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Orphan children will get admission without documents under 134A

शिक्षा: अपनों को खोने वाले बच्चों को नियम 134ए के तहत दाखिले में छूट, बिना दस्तावेज मिलेगा दाखिला

Sun, 07 Nov 2021 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह चेतन वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार(हरियाणा)
चेतन वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 12:40 AM IST
सार

माता-पिता को खोने और असमर्थ अभिभावकों के बच्चों के लिए शिक्षा निदेशालय ने यह कदम उठाया है। इसमें केवल चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी द्वारा प्रमाणित दस्तावेज दिखाने से ही नियम 134ए के तहत सीधा दाखिला मिलेगा। बच्चे को 134ए की परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Orphan children will get admission without documents under 134A
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनों को खोने वाले विद्यार्थी को इस बार नियम 134ए के तहत दाखिले में हरियाणा सरकार ने विशेष राहत दी है। इस योजना के अंतर्गत अगर किसी के माता, पिता या फिर दोनों की मौत हो चुकी है, या बच्चों के पालन-पोषण में असमर्थ हैं तो उनके बच्चों को बिना दस्तावेज दिखाए नियम 134ए के तहत निजी स्कूल में दाखिला मिलेगा। इसके लिए इन बच्चों को केवल चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी द्वारा प्रमाणित दस्तावेज ही दिखाना होगा। 

विज्ञापन


जिसके बाद बच्चे को सीधा दाखिला मिल सकेगा। शर्त यह होगी कि इन श्रेणी के बच्चे को नियम 134ए की परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। साथ ही मेरिट लिस्ट में अगर विद्यार्थी का नाम आता है तो उसे बिना दस्तावेज दिखाए नियम 134ए के तहत निजी स्कूल में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चिल्ड्रन एंड नीड ऑफ केयर प्रोटेक्शन स्कीम के तहत जो बच्चे चाइल्ड केयर हाउस में रहते हैं या फिर मां-पिता न हो। इन बच्चों को नियम 134ए के तहत दाखिले का लाभ देने के लिए इस बार सरकार ने यह पहल की है। 14 नवंबर तक विद्यार्थी नियम 134ए के तहत दाखिला पाने के लिए आवेदन कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार के 468 निजी स्कूलों में है 12150 सीटें 
नियम 134ए के तहत दाखिले के अंतर्गत जिले के 468 निजी स्कूलों ने पोर्टल पर 12150 सीटें दिखाई है। इन उपलब्ध सीटों पर ही विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि हिसार जिले में कुल 758 निजी स्कूल है। प्रदेश में कुल 7358 निजी स्कूलों को वेरिफाई किया जा चुका है। जिनमें 204154 सीटें उपलब्ध है। 


यह भी पढ़ें ः सियासत: किसान नेता चढूनी पंजाब चुनाव से पहले करेंगे नई क्षेत्रीय पार्टी का एलान, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की ओर से जिन बच्चों को वेरिफाई किया जाएगा। उन बच्चों को बिना दस्तावेज दिखाए नियम 134ए के तहत सीधा निजी स्कूलों में दाखिला मिल सकेगा। हालांकि इन बच्चों को परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। - विरेंद्र गोदारा, असिस्टेंट डायरेक्टर, प्राइवेट स्कूल एलिमेंट्री, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed