फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two millers purchased 10,000 MT of PR paddy.

Sonipat News: दो मिलर्स ने खरीदा 10 हजार एमटी पीआर धान

Thu, 23 Oct 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two millers purchased 10,000 MT of PR paddy.
फोटो 31: सोनीपत की अनाज मंडी में धूप में फैलाया गया पीआर धान। संवाद
सोनीपत। गोहाना, सोनीपत व कासंडी मंडी में दो मिलर्स की ओर से 10343 मीट्रिक टन (एमटी) पीआर धान की खरीद की गई। दोनों ने अंतिम बार 18 अक्तूबर को धान खरीदा था। उसके बाद मिलर्स ने धान की क्षमता पूरी होने की बात करके खरीद करने के इंकार किया था।
विज्ञापन

अब हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने करनाल के मिलर्स से संपर्क करके बुधवार को गोहाना अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू कराई है।
गोहाना, सोनीपत व कासंडी अनाज मंडी में अब तक हैफेड की ओर से 10343 एमटी धान खरीदा गया। उनमें से अब तक 8923 मीट्रिक टन पीआर धान का उठान किया जा चुका है। ग्रेड-ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित कर रखा है।
विज्ञापन

अब तक किसानों को 21.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में अब भी 4043 एमटी धान पड़ा हुआ है। मंडियों में अंतिम बार 18 अक्तूबर को सरकारी खरीद हुई थी। उसके बाद सोनीपत मंडी न होने की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ किसान अनाज मंडी से धान वापस लेकर जा रहे हैं। हैफेड के अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत की नई अनाज मंडी में वीरवार से धान की खरीद शुरू कराई जाएगी। उसके बाद किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

सोनीपत की अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक करीब 8 हजार क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई है। जबकि हजारों क्विंटल धान मंडी में पड़ा हुआ है। कई किसान धान बिकने में हो रही देरी की वजह से अपना धान वापस उठाकर ले जा चुके हैं। नियमित धान की खरीद न होने की वजह से किसानों को मंडी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।




वर्जन
पीआर धान की खरीद प्रक्रिया दीपावली की छुट्टी की वजह से बंद थी। वीरवार से पीआर धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। सोनीपत मंडी में कम संख्या में पीआर धान पड़ा हुआ है। गोहाना में बुधवार को खरीद शुरू हो गई है। - ज्योति, प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed