फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two labs will be built in government schools for Rs. 62 lakhs and three labs for Rs. 72 lakhs

Sonipat News: राजकीय स्कूलों में 62 लाख से दो और 72 लाख से बनेंगी तीन लैब

Tue, 02 Sep 2025 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two labs will be built in government schools for Rs. 62 lakhs and three labs for Rs. 72 lakhs
फोटो 12- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को विज्ञान की आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भटगांव और हुल्लाहेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 62 लाख रुपये की लागत से विज्ञान लैब का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मुख्यालय से बजट अलॉटमेंट भी प्राप्त हो गया है। विभाग का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक इनका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

वहीं, जिले के गांव तिहाड़ मलिक, आंवली और भैंसवाल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भी विज्ञान लैब का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों विद्यालयों में प्रयोगशालाओं पर कुल 72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के एसडीओ सुमेर सिंह मलिक ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान संबंधी विषयों की लैब का निर्माण को नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया जाएगा। निर्माण होने के बाद विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई से संबंधित विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
-----
72 लाख से इन तीन गांवों के विद्यालयों में भी बनेगी विज्ञान लैब

गांव तिहाड़ मलिक, आंवली व भैंसवाल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान लैब का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीनों विद्यालयों में विज्ञान लैब के निर्माण पर करीब 72 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मेडिकल व नॉन मेडिकल संकाय के विद्यार्थियाें के लिए नई शिक्षा नीति के तहत लैब का निर्माण करवाने के बाद आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ाई जा सके।


--

जिला के गांव भटगांव व हुल्लाहेड़ी के राजकीय विद्यालयों में लैब निर्माण करवाने के लिए बजट तैयार कर विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजा गया था। बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करके मुख्यालय से अलॉटमेंट भी प्राप्त कर ली है। दोनों गांव के विद्यालयों में मार्च 2026 तक लैब का निर्माण कार्य पूरा करवाकर विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी। इसके अलावा तीन विद्यालयों में विज्ञान लैब का निर्माण भी करवाया जाएगा।
-सुजाता खत्री, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed