फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth and his sister assaulted after intruders entered their home.

Sonipat News: घर में घुसकर युवक और उसकी बहन से मारपीट

Sun, 27 Sep 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Youth and his sister assaulted after intruders entered their home.
गन्नौर। गांव गढ़ी कलां में कहासुनी के बाद घर में घुसकर युवक और उसकी बहन से मारपीट करने का मामला सामने आया है। देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को वह मनीष गोयल की दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां मोमीन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और हाथापाई हुई।
विज्ञापन

दुकानदार ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। देवेंद्र के अनुसार दोपहर करीब एक बजे मोमीन अपने साथ धोलू, काली पुत्र अकबर और शकीला को लेकर उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उनके व बहन रजनी के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

देवेंद्र ने मोमीन पर चाकू से हमला करने व अन्य आरोपियों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed