फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP holds power by murdering democracy: Rao Narendra Singh

लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता में बैठी है भाजपा : राव नरेंद्र सिंह

Sun, 27 Sep 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
BJP holds power by murdering democracy: Rao Narendra Singh
फोटो: सोनीपत के गन्नौर में ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त
गन्नौर। रेलवे रोड पर शनिवार को कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पहुंचे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और हलकाध्यक्ष अशोक त्यागी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि चुराए गए जनादेश से प्रदेश में सरकार बनाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस्तीफा देकर दोबारा विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की समीक्षा भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 28 सितंबर को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस हर बूथ पर संगठन मजबूत करेगी। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कुलदीप शर्मा को हरियाणा में ब्राह्मण समाज का बड़ा नेता बताया।
कुलदीप शर्मा ने गन्नौर की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़े दावे किए गए थे। अब गन्नौर शहर की सड़कों की हालत खराब है।
उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में जनता ऐसे नेताओं को जवाब देगी। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। कहा कि जो खुद को बड़ा नेता समझते हैं, वे कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़कर देखें। उनका वहम दूर हो जाएगा।

इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, राजेश पहलवान, प्रताप महिपाल पांची, सुरेंद्र बैरागी, जगदीश राठी, सुरेंद्र मोहन शर्मा, भगवत दयाल कौशिक, सुरेंद्र त्यागी, पार्षद सचिन और बार एसोसिएशन अध्यक्ष युद्धवीर रापरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed