{"_id":"6334a38d90190f15bd1591de","slug":"two-incidents-of-mobile-snatching-in-one-and-a-half-hours-two-accused-arrested-sonipat-news-rtk659384493","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे में मोबाइल छीनने की दो वारदात, दूसरी वारदात के 15 मिनट बाद दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे में मोबाइल छीनने की दो वारदात, दूसरी वारदात के 15 मिनट बाद दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार बदमाश बीत रात करीब डेढ़ घंटे में मोबाइल छीनने की दो वारदातों को अंजाम देकर भाग गए। आरोपियों ने ढाबा कारिंदे व ट्रक चालक के मोबाइल छीन लिए। दूसरी वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर 15 मिनट में दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी दिल्ली के भलस्वा डेयरी के रहने वाले साहिल व अंशुल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
बाइक सवार चार बदमाशों ने मंगलवार रात को बहालगढ़ क्षेत्र में लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। पहली घटना रात को एक बजे की है। बिहार के मधुबनी के फुलारास बनरझुला निवासी रोबिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कुमासपुर में फौजी ढाबा पर कार्य करते हैं। रात को एक बजे ढाबा पर डिस्पोजल क्राकरी खत्म हो गई थी। वह बाइक लेकर डिस्पोजल का सामान लेने जा रहा था। ढाबा से निकालते ही बाइक सवार युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ढाबा के पास हुई झपटमारी की जांच कर ही रही थी, तभी मेरठ रोड पर ट्रक चालक का मोबाइल छीन लिया गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव काकड़ा निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि वह ट्रक में सामान लेकर रेवाड़ी से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। खेवड़ा के पास ट्रक रोककर वह लघुशंका को जाने लगा। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे तीन बाइक पर सवार चार युवक वहां पर पहुंचे और उनका मोबाइल छीनकर बागपत की ओर भाग गए।
बदमाशों के भागते ही वहां पर पुलिस की डायल-112 टीम पहुंच गई। ट्रक चालक ने पुलिस को मोबाइल छीनने की शिकायत दी। पुलिस ने ट्रक चालक हर्ष कुमार को साथ लेकर बाइक सवारों का पीछा किया और गढ़-मिरकपुर नाका पर पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट में एक बाइक पर बैठे दो युवकों को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। वहीं उनके पीछे चल रहे दो युवकों ने अपनी बाइक खेतों में कूदा दी और भागने लगे। खेतों में पानी भरा होने के कारण उनकी बाइक गिर गई। इस पर दोनों बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दो युवकों के साथ तीन बाइकों को कब्जे में ले लिया। युवकों की पहचान साहिल व अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवकों को 15 मिनट बाद ही पुलिस टीम ने दबोच लिया। तीन बाइक बरामद की गई है। दो अन्य आरोपी भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। दोनों को न्यायालय में पेश कर दो रिमांड पर लिया गया है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, थाना बहालगढ़