{"_id":"5f1b33448ebc3e9faf5b1a50","slug":"two-death-to-covid-19-51-new-positive-case-found-sonipat-news-rtk565594765","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 2 व्यक्ति की मौत, 51 नए पॉजीटिव मिले, 70 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 2 व्यक्ति की मौत, 51 नए पॉजीटिव मिले, 70 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है तो कोरोना से मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। यहां कोरोना से राई की बलवंत कॉलोनी में 67 वर्षीय बुजुर्ग व गोहाना में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिनमें खरखौदा की एचडीएफसी बैंक शाखा में तीन कर्मी भी शामिल हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2718 पर पहुंच गई है तो शुक्रवार को 70 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली है। इस तरह 2122 मरीज ठीक हो चुके हैं और 565 का उपचार चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना से जिले में दो व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें राई की बलवंत कॉलोनी बलवंत कॉलोनी में रहने वाले 67 वर्ष का बुजुर्ग हैं जो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उपचार चल रहा था और उसकी अब मौत हो गई है। इसके अलावा गोहाना का 57 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव हुआ था, जिसका उपचार चल रहा था। उसकी भी मौत हो गई है। इस तरह से जिले में अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। जिसको देखते हुए डीसी ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
शहरी क्षेत्र में अशोक नगर में एक मरीज, कोट मोहल्ला सोनीपत में तीन, मोहन नगर में एक, सोनीपत स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज के नजदीक एक मरीज, सरस्वती विहार में एक मरीज, सिक्का कॉलोनी में एक मरीज, सेक्टर-12 में एक मरीज, रेलवे रोड सोनीपत पर एक मरीज, सेक्टर-15 में एक मरीज, फेज बाजार में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र गन्नौर में एक मरीज, गांव नांगल कलां में दो मरीज, राई स्थित बलवंत कॉलोनी में एक मरीज, एचडीएफसी बैंक की खरखौदा शाखा में तीन मरीज, विष्णु नगर गोहाना में एक मरीज, गांव सिवानका में एक मरीज, गांव मनौली में एक मरीज, गांव बढ़मलिक में पांच मरीज, गांव रूखी में एक मरीज, गांव मोहाना में एक मरीज, गांव चौहान जोशी में एक मरीज, छतेहरा बहादुरपुर गांव में एक मरीज, गांव भदाना में एक मरीज, गांव माहरा में एक मरीज, गांव कुंडली में एक मरीज, गोहाना स्थित मैन बाजार में एक मरीज, खिजरपुर जाट माजरा गांव में एक मरीज, खरखौदा के वार्ड-12 में एक मरीज, गांव सनपेड़ा में एक मरीज, बंदेपुर गांव में एक मरीज, विजिन कंपनी कुंडली में एक मरीज मिला है। इनके अलावा भी जिले में अन्य जगहों पर 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।