{"_id":"6a3538e9cc70f07b4c017893","slug":"trikonasana-makes-the-spine-flexible-and-strengthens-the-muscles-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155692-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेरुदंड को लचीला व मांसपेशियों को मजबूत करता है त्रिकोणासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेरुदंड को लचीला व मांसपेशियों को मजबूत करता है त्रिकोणासन
Sat, 20 Jun 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के आईटीआई कैंपस में योग करते शहरवासी। स्रोत: समिति
सोनीपत। मिशन फिट सोनीपत अभियान के तहत लक्ष्य स्वस्थ सोनीपत समिति की ओर से शुक्रवार को आईटीआई कैंपस में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। साधकों ने ताड़ासन, वीरासन, त्रिकोणासन का विशेष अभ्यास किया।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित मुख्य योग शिक्षक सावन ने साधकों को त्रिकोणासन का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि यह आसन मेरुदंड को लचीला, पिंडली, लचीला,जांघों और कटि भाग की मांसपेशियों को मजबूत व फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
उन्होंने आसन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाते हुए बताया कि स्लिप-डिस्क, साइटिका, पेट की सर्जरी के बाद कम से कम 3 मास तक इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। समिति प्रधान इंजीनियर लक्ष्मीनारायण ने साधकों को ताड़ासन, मंडूकासन, वीरासन, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायामों का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नकुल, कृष्णा, रीना, रुक्मणि, विनीता, संतोष, दीपिका, सुनीता, लक्ष्मी, बीरमति, लक्ष्मीनारायण खंडवाल, हरिओम, देवेंद्र भी उपस्थित रहे।