फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trials for Under-23 World Wrestling Championship will be held today and tomorrow

Sonipat News: अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आज और कल होंगे ट्रायल

Wed, 11 Oct 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Trials for Under-23 World Wrestling Championship will be held today and tomorrow
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ की तदर्थ समिति 11 और 12 अक्तूबर को बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन अल्बानिया की राजधानी तिराना में 23 से 29 अक्तूबर तक होगा। इसमें फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती के 10-10 पहलवानों का चयन किया जाएगा। अंडर-20 एशियाड और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुए चयन ट्रायल में पहले तीन स्थान पर रहने वाले पहलवान ही इस ट्रायल में भाग ले सकेंगे। ट्रायल के दौरान तदर्थ समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा व अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


अंडर-23 वर्ग के फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिलाओं के सभी 10 भारवर्ग के ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे, लेकिन उससे पहले साढ़े सात बजे वजन किया जाएगा। पहलवान को भारवर्ग में एक किलो की छूट दी जाएगी। पहलवान का जन्म वर्ष 2000 से 2005 के बीच होना चाहिए। पहलवान को मेडिकल प्रमाणपत्र और माता-पिता की अनुमति दिखाना जरूरी है। ट्रायल की वीडियोग्राफी की जाएगी। सभी मेट पर अलग-अलग कैमरे होंगे।
विज्ञापन




चयन समिति में शामिल अधिकारी

चयन समिति में चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा, द्रोणाचार्य अवार्डी सुमा शिरूर, ज्ञान सिंह, अशोक गर्ग, मुख्य प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह, मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह व अर्जुन अवार्डी अलका तोमर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन किलोग्राम भारवर्ग में होंगे ट्रायल

फ्रीस्टाइल वर्ग : 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125

ग्रीको रोमन वर्ग : 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130

महिला वर्ग : 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed