फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains will continue to run on the track for now, non-interlocking work postponed

Sonipat News: अभी ट्रैक पर दौड़ती रहेंगी ट्रेनें, नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य स्थगित

Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Trains will continue to run on the track for now, non-interlocking work postponed
सोनीपत। रेलवे दिल्ली मंडल ने सितंबर माह में पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच होने वाले रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य को स्थगित कर दिया है। ऐसे में करीब आधा सितंबर में दिल्ली-अंबाला रूट की रद्द की गई 10 ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से तय समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि पलवल में होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को अगले निर्णय तक स्थगित किया गया है। ऐसे में जिन ट्रेनों को पहले रद्द या संचालन प्रभावित किया गया था, उनका सुचारू से संचालन किया जाएगा। अंबाला-दिल्ली रूट की अप-डाउन लाइन पर रद्द की गई दादर एक्सप्रेस, गीता जयंती, होशियारपुर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस व गोवा संपर्क क्रांति को नियमित तय समय पर चलाया जाएगा। साथ ही सचखंड एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रेनों के नियमित संचालन से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed