फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traders will close the market if the robbers are not arrested in three days

Sonipat News: तीन दिन में लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारी बंद करेंगे मार्केट

Thu, 20 Apr 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traders will close the market if the robbers are not arrested in three days
फोटो :33: खन्ना कॉलोनी में व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में थाना प्रभारी से बातचीत करते जिल
सोनीपत। खन्ना कॉलोनी में सिगरेट व अंडर गारमेंट की एजेंसी शक्ति ट्रेडर्स के संचालक को पिस्तौल दिखाकर बाइक आठ लाख की लूट के मामले में जिला व्यापार मंडल ने बैठक कर मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर आगामी रणनीति बनाएंगे और मार्केट बंद करने का भी निर्णय ले सकते हैं। वहीं व्यापारियों की बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी यशपाल ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था कि वह सोनीपत में जॉकी अंडर गारमेंट व मार्लबोरो सिगरेट के थोक के व्यापारी है। इसके लिए उन्होंने खन्ना कॉलोनी में शक्ति ट्रेडर्स के नाम से अपनी एजेंसी खोल रखी है। वह मंगलवार देर शाम को अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान एजेंसी में घुसे दो बदमाश पिस्तौल के बल पर आठ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए थे। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए था और दूसरे ने हेलमेट लगा रखा था। मामले को लेकर बुधवार को जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने व्यापारी यशपाल सिंह से मिला। उन्होंने व्यापारी से पूरे मामले की जानकारी ली। प्रधान संजय सिंगला ने बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन दिन में अगर पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ती है तो व्यापार मंडल आगे की रणनीति तय करेगा। साथ ही कहा कि वह मार्केट भी बंद कर सकते हैं। इस मौके पर राजकुमार, हिमांशु कुकरेजा, कमल हसीजा, जतिन डेम्बला, राकेश चोपड़ा, रोहित नारंग, राजबीर सैनी, वरुण कत्याल, महाबीर, नवीन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोनीपत में सामने आई लूट व झपटमारी की वारदात
सोनीपत में बाइक सवार बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
18 अप्रैल को मॉडल टाउन में महिला का पर्स छीना
14 अप्रैल की रात को कामी चौक पर झज्जर के दंपती कार, आभूषण और नकदी लूटी
11 अप्रैल की रात को कबीरपुर में अस्पताल जा रहे व्यक्ति से 20 हजार रुपये और मोबाइल छीना
11 अप्रैल को रेलवे स्टेशन से युवक को अगवा कर लूटपाट की गई।
लूट के मामले में पुलिस चार टीम बनाई गई है। बदमाशों की पहचान व धरपकड़ को लगातार प्रयास हो रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर रविंद्र, थाना प्रभारी, सेक्टर-27

फोटो :33: खन्ना कॉलोनी में व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में थाना प्रभारी से बातचीत करते जिल

फोटो :33: खन्ना कॉलोनी में व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में थाना प्रभारी से बातचीत करते जिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed