फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   tonnes of garbage scattered across the city; officials take to the field; two teams formed for its removal.

Sonipat News: केमिकल युक्त उत्पाद लगाने से महिलाओं के चेहरे पर उग रहे बाल

Mon, 24 Aug 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
tonnes of garbage scattered across the city; officials take to the field; two teams formed for its removal.
रोहतक। स्टेरॉयड या केमिकल युक्त उत्पाद लगाने से महिलाओं के चेहरे पर बाल उगने की समस्या सामने आ रही है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल के बाद 12 प्रतिशत मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें आठ प्रतिशत महिलाएं हैं।
विज्ञापन


त्वचा विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मलिक ने बताया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के छाइयां और फुंसी दूर करने के लिए दो महीने से अधिक समय तक स्टेरॉयड या केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करने से महिलाओं के चेहरे पर बाल उग रहे हैं। ओपीडी में आने वाली महिलाओं में यह समस्या देखने को मिल रही है। इसके साथ ही चेहरे की त्वचा पतली और मुरझाई हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन


डॉ. मलिक ने बताया कि औसतन 200 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें 12 प्रतिशत मरीज फुंसी, छाइयों, दानों और खुजली जैसी समस्याओं के साथ पहुंचते हैं। अधिकतर महिलाओं का कहना है कि उन्होंने फुंसी और छाइयां दूर करने के लिए सहेली की सलाह पर स्टेरॉयड युक्त क्रीम का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मलिक के अनुसार, इन उत्पादों के इस्तेमाल से शुरुआत में समस्या कम होती दिखाई देती है लेकिन बाद में दिक्कतें सामने आने लगती हैं। इसलिए त्वचा पर कोई भी उत्पाद लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

एंटी-एजिंग क्रीम के इस्तेमाल में भी बरतें सावधानी
डॉ. मलिक ने बताया कि बाजार में एसपीएफ 30 से 100 तक वाली सनस्क्रीन उपलब्ध हैं। इनका चुनाव भी त्वचा विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए। एंटी-एजिंग क्रीम का प्रचलन भी बढ़ रहा है। कंपनियां इनके इस्तेमाल से त्वचा को जवान और चमकदार बनाने का दावा करती हैं हालांकि, ऐसे अधिकांश दावे सही नहीं होते।


उन्होंने कहा कि कोई भी दवा या उत्पाद प्राकृतिक रूप से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नहीं रोक सकता। यदि किसी व्यक्ति की उम्र वास्तविक से अधिक दिखाई देती है तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed