फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tokyo Olympic Medal Winner Ravi Dahiya Returned to Sonipat

हीरो का भव्य स्वागत: घर लौटे ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, सम्मान करने पहुंचे सीएम मनोहर लाल

Wed, 18 Aug 2021 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 01:22 PM IST
सार

विशाल जुलूस के रूप में रवि दहिया को खुली जीप में नाहरी तक लाया गया था। रोड शो के दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा से रवि का स्वागत किया गया। 5 किलोमीटर के रोड शो में करीब 20 जगह रवि का स्वागत हुआ।

विज्ञापन
Tokyo Olympic Medal Winner Ravi Dahiya Returned to Sonipat
सोनीपत में ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया का घर लौटने पर भव्य स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए रजत पदक जीतने वाले गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया बुधवार को अपने गांव पहुंचे। इस दौरान उनका शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल स्वयं पहुंचे और रवि को गदा भेंट की। इससे पहले ग्रामीण जुलूस के रूप में नाचते-गाते रवि दहिया को दिल्ली के गांव बांकनेर से गांव नाहरी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


नाहरी गांव में मंच पर पहुंचकर सीएम मनोहर लाल ने रवि दहिया व उनके गुरु महाबली सतपाल पहलवान का अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि लाडले ने देश का नाम ऊंचा किया है। इससे पहले विशाल जुलूस के रूप में रवि दहिया को खुली जीप में नाहरी तक लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो के दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा से रवि का स्वागत किया गया। 5 किलोमीटर के रोड शो में करीब 20 जगह रवि का स्वागत हुआ। कई जगह ग्रामीणों ने रवि को पुष्प मालाएं पहनाई तो गांव में पहुंचने पर  हरियाणवी परिधानों में सजी महिलाओं ने नाच-गाकर अपने लाडले का स्वागत किया। इस दौरान ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त के अलावा खेल मंत्री संदीप सिंह,  सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बडौली समेत अनेक नेता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed