Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers were given training on child protection and POCSO Act

Sonipat News: शिक्षकों को दिया बाल सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम का प्रशिक्षण

Thu, 26 Nov 2026 05:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers were given training on child protection and POCSO Act
फोटो: सोनीपत के देवडू रोड ​स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित ​शिक
- सुरक्षित बचपन अभियान के दूसरे चरण में शिक्षकों को बच्चों के अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सुरक्षित बचपन अभियान के दूसरे चरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 576 शिक्षकों को बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो अधिनियम-2012 के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। देवडू रोड स्थित स्थित स्कूल में सोनीपत, राई, गन्नौर और खरखौदा खंड के शिक्षकों ने भाग लिया। अभियान के तहत 28 को गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में गोहाना, कथूरा और मुंडलाना खंडों के 148 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन शोषण, बाल संरक्षण और नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को विद्यालयों में टीचर-इन-चार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और बाल-अनुकूल वातावरण विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पैनल अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा एवं विक्रम सैनी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल, बाल कल्याण समिति की सदस्य संगीता गौर, विशेष किशोर पुलिस इकाई और साइबर सेल के विशेषज्ञ नीरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed