फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today is the last day of application, still the trend is low

Sonipat News: आवेदन का आज अंतिम दिन, फिर भी रुझान कम

Mon, 24 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of application, still the trend is low
सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। इसके बावजूद भी कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रुझान कम है। यही कारण है कि अंतिम तिथि से एक दिन पहले तक जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में करीब 50 फीसदी के आसपास ही आवेदन हुए हैं। निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन आने पर अंतिम तिथि बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से अभी तक इस प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार महाविद्यालयों में 3 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिले के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए और कंप्यूटर कक्ष में आवेदन करने की अलग से व्यवस्था की थी। इसके बावजूद अंतिम तिथि से एक दिन पहले तक कॉलेजों में बेहद कम विद्यार्थी ही आवेदन करने पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम दिन विद्यार्थियों की भीड़ जुट सकती है। उसके बावजूद भी इस बार अंतिम तिथि तक कॉलेजों में आवेदन निर्धारित सीटों से ही कम ही रहेंगे। 02जुलाई को पहली कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई में भी आवेदन का आज अंतिम दिन
महाविद्यालयों के साथ ही आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में भी आवेदन का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। इससे पहले आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की थी, लेकिन आवेदन कम आने से अंतिम तिथि को चार दिन बढ़ा दिया था। सोमवार को आवेदन करने के लिए विद्यार्थी आईटीआई में पहुंचते रहे। अंतिम दिन विद्यार्थियों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस महाविद्यालय में कितने आवेदन हुए

महाविद्यालय




सीट
आवेदन

हिंदू महाविद्यालय

1050 698
हिंदू कन्या महाविद्यालय

1368 450
सीआरए कॉलेज



1040
510

टीकाराम कन्या महाविद्यालय

910
520
राजकीय महाविद्यालय, बड़ौता
654

480
राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना 940 545


कला संकाय की तरफ अधिक रुझान

महाविद्यालय मेें इस बार अन्य पाठ्यक्रमों के मुकाबले कला संकाय की तरफ विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान है। यही कारण है कि इस कोर्स के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों की दूसरी प्राथमिकता रही। जबकि विज्ञान संकाय में सबसे कम आवेदन मिले हैं।



दाखिले का यह रहेगा शेड्यूल

दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन : 28 जून तक

पहले चरण की काउंसिलिंग

पहली प्रोविजनल कट ऑफ जारी : 02 जुलाई

पहली फाइनल कट ऑफ जारी : 03 जुलाई

पहली कट ऑफ की फीस जमा करवाने की तिथि : 04 से 08 जुलाई

दूसरे चरण की काउंसिलिंग

दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ जारी : 09 जुलाई

दूसरी फाइनल कट ऑफ जारी : 10 जुलाई

दूसरी कट ऑफ फीस जमा करवाने की तिथि : 10 से 12 जुलाई

तीसरे चरण की काउंसिलिंग

पहली व दूसरी काउंसलिंग में वंचित आवेदकों की फिजिकल काउंसिलिंग : 15 जुलाई

पंजीकरण के लिए दाखिला पोर्टल रि-ओपन :16 जुलाई।

100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 16 से 22 जुलाई

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 24 से 31 जुलाई

वर्जन
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। अब तक निर्धारित सीटों से करीब 50 फीसदी ही आवेदन मिले हैं। अंतिम दिन आवेदन करने वालों की भीड़ जुट सकती है।
डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, छोटूराम आर्य महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed