फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   three place pump theft the oil

तीन जगह वॉल्व लगाकर पाइपलाइन से चोरी हो रहा था तेल

Fri, 26 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 26 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
three place pump theft the oil
खरखौदा के गांव हलालपुर के पाइपलाइन से वाल्व हटाकर तेल चोरी रोकने में लगा कर्मी। - फोटो : amarujala beuro
सोनीपत में अलग-अलग तीन स्थानों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र की जालंधर-पानीपत-मथुरा पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने खेतों में खुदाई कर तेल चोरी करने के लिए पाइपलाइन के अंदर वॉल्व लगा रखी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पाइपलाइन में प्रेशर कम हो गया। जांच शुरू हुई तो 15 दिन बाद वॉल्व लगातार तेल चोरी किए जाने का पता लग सका। कंपनी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद वॉल्व हटाकर लीकेज को दूर किया। पुलिस ने इस संबंध में कुंडली व खरखौदा थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 मई को कम हुआ प्रेशर
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के उत्तरी क्षेत्र के प्रबंधक शरद चंद्र ने पुलिस को बताया कि पांच मई की रात को पानीपत थर्मल में पाइपलाइन का प्रेशर अचानक कम होने का संकेत मिला। पता लगा कि कहीं पर पाइपलाइन से तेल चोरी किया जा रहा है। इस पर रिफाइनरी की टीम ने जांच शुरू कर दी। टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की तो पता लगा कि गांव हलालपुर व गढ़ी बाला के पास तीन वॉल्व लगाए गए हैं। इसमें दो वॉल्व हलालपुर व तीसरा गढ़ी बाला के पास लगाया गया है। टीम ने वॉल्व हटाकर उन्हें बंद किया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद कुंडली व खरखौदा थाना में मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने चोरों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पांच फीट नीचे दबी है पाइपलाइन
जांच में पता लगा कि चोरों ने पांच फीट नीचे तक खुदाई कर वॉल्व लगा रखी थी, जिसे एक तार द्वारा बाहर तक लाया गया था। उसे घूमाने से तेल निकलना शुरू हो जाता था। हालांकि यह पता नहीं लग सका है कि चोरों ने इतने अधिक प्रेशर के बीच वॉल्व को कैसे लगाया। इसकी जांच के लिए पुलिस ने प्रयास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ घंटे में बंद हो सकी वॉल्व
तेल चोरी के लिए बनाई गई एक वॉल्व को हटाकर उसे बंद करने में इंजीनियरों व अन्य टीम सदस्यों को करीब आठ घंटे लग गए। इसके लिए बड़े जेनरेटर व गैस कटर की मदद से वॉल्व को हटाकर वहां वेल्डिंग की गई।

हो सकता था बड़ा हादसा
पाइपलाइन से तेल निकालते समय प्रेशर लीक होने से हादसा भी हो सकता था। इसका प्रेशर बहुत अधिक होता है। साथ ही तेल चोरी के लिए पाइप लगाकर चोरी करना भी बेहद खतरनाक होता है। उसके बावजूद चोर पाइप लाइन में सेंध लगा देते हैं।
पुलिस गहनता से कर रही जांच
पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलते ही जांच के बाद मामले दर्ज कर लिए हैं। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी।
-आदर्श दीप, डीएसपी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed