फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three miscreants took bike, mobile and cash after scaring the young man who went to the farm with a weapon

खेत में गए युवक को हथियार से डराकर बाइक, मोबाइल व नकदी ले गए तीन बदमाश

Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants took bike, mobile and cash after scaring the young man who went to the farm with a weapon
गांव भिगान स्थित खेत में दादा थान की पूजा करने गए युवक को हथियार दिखाकर डराने के बाद तीन बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी छीन ले गए। युवक ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव भिगान फिलहाल देवडू स्थित शिव कॉलोनी के रहने वाले अतुल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम को गांव भिगान स्थित खेत में गया था। वह अपने भाई आशीष के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में दादा थान की पूजा करने गया था। खेत के पास जाने के बाद उसका भाई आशीष दादा थान की पूजा करने लगा। इस दौरान वह बाइक के पास आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, युवकों ने उसे हथियार दिखाकर डराया और उसकी बाइक व मोबाइल छीन ले गए। वह उससे कुछ नकदी भी छीन ले गए। उनके जाने के बाद उसने अपने भाई को आवाज लगाई। जिसके बाद परिजनों को अवगत कराया गया। उन्होंने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed