फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   This time Nagar Shobha Yatra will be the center of attraction in Geeta Jayanti Mahotsav

Sonipat News: गीता जयंती महोत्सव में इस बार नगर शोभा यात्रा होगी आकर्षण का केंद्र

Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
This time Nagar Shobha Yatra will be the center of attraction in Geeta Jayanti Mahotsav
रेवाड़ी। जिले में गीता के कर्मयोग संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के बाल भवन परिसर में 9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा निकाली जाने वाली सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शिनी, गीता श्लोक उच्चारण, गीता पर आधारित सेमिनार व नगर शोभा यात्रा आदि आकर्षण के केन्द्र बिंदु होंगे। उन्होंने बताया कि गीता जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। एडीसी अनुपमा अंजलि को जिलास्तरीय गीता महोत्सव का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के माध्यम से जिले के लोगों तक न केवल भगवान श्रीकृष्ण का पवित्र संदेश पहुंचेगा, बल्कि इससे उनके जीवन में निष्काम कर्म की महत्ता का भी एहसास होगा। उन्होंने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शनी, सेमीनार, रंगोली, श्लोक उच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र कुमार, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, उप-निदेशक सह जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेंद्र सैनी सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारीगण, गीता जयंती महोत्सव से जुड़े सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed