फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves took away cash worth Rs 1 lakh from the flat

Sonipat News: फ्लैट से एक लाख की नकदी ले गए चोर

Sat, 30 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash worth Rs 1 lakh from the flat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी में एक फ्लैट से चोर एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित दंपती बाहर गए थे और रात को उनका बेटा अपने दोस्त को लेने चला गया। दो घंटे बाद वापस लौटा तो घर में नकदी चोरी मिली।


कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी निवासी जितेंद्र वशिष्ठ ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर को वह अपनी पत्नी अनीता के साथ अंबाला रिश्तेदारी में गए थे। उनके बेटे एकांत वशिष्ठ घर पर अकेले थे। बेटे के पास रात करीब 10 बजे उनके दोस्त अमित की कॉल आ गई। इससे बात होने पर वह उसे लेने के लिए साढ़े 10 बजे दिल्ली के ने अलीपुर के लिए निकल गए। कोहरे के चलते करीब साढ़े 12 बजे वह वापस पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा खुला था। अंदर अलमारियों के कपड़े व सामान बिखरा पड़ा था। बेटे ने रात को ही उन्हें सूचना दी। सुबह वह घर के चल पड़े। कोहरा अधिक होने के कारण दोपहर के बाद घर पहुंचे तो देखा तो चोर ताला तोड़कर अंदर से एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed