{"_id":"633d4eabbca56615191a9383","slug":"theft-in-electronics-shop-in-ganaur-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से 60 हजार रुपये, लाखों के मोबाइल व एलईडी समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से 60 हजार रुपये, लाखों के मोबाइल व एलईडी समेत अन्य सामान चोरी
Wed, 05 Oct 2022 03:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:03 PM IST
सार
पुलिस जांच में सामने आया है कि दुकान पर तीन युवक पहुंचे थे। शटर उखाड़ने के बाद उनमें से दो युवक अंदर चले गए। उन्होंने अंदर शीशे में लगे विंडो एसी को निकालकर बाहर फेंक दिया। उसके बाद एसी हटाकर वहीं से अंदर गए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। उनका एक साथी बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गन्नौर नगर पालिका रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोर नकदी व लाखों के आभूषण चोर कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव राजलू भोगीपुर निवासी अजय ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह नगरपालिका रोड पर एएसके इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
वह इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ ही मोबाइल भी बेचते है। वह बुधवार को दशहरा होने के चलते देरी से दुकान पर आए थे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर एक तरफ से उखड़ा हुआ है। सरिया भी वहीं पर पड़ी है। उसने शटर उठाया तो अंदर शीशे के दरवाजे में लगे एसी को उखाड़कर बाहर फेंका गया था। चोर वहां से अंदर घुसे और अंदर से लाखों रुपये के मोबाइल, एलईडी, जूसर-मिक्सर व अन्य सामान के साथ ही 60 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। उसने मामले से गन्नौर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिख रहे तीन संदिग्ध
पुलिस जांच में सामने आया है कि दुकान पर तीन युवक पहुंचे थे। शटर उखाड़ने के बाद उनमें से दो युवक अंदर चले गए। उन्होंने अंदर शीशे में लगे विंडो एसी को निकालकर बाहर फेंक दिया। उसके बाद एसी हटाकर वहीं से अंदर गए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। उनका एक साथी बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन