फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the transporter commits suicide due to trucks being challaned

ट्रकों का चालान कटने और कारोबार में नुकसान से परेशान ट्रांसपोर्टर ने फंदे पर लटककर दी जान

Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
the transporter commits suicide due to trucks being challaned
नागरिक अस्पताल में ट्रांसपोर्टर के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। - फोटो : Sonipat
गोहाना (सोनीपत)। शहर में ट्रक यूनियन कार्यालय के निकट कमरे में गांव घड़वाल के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर ने यूपी में चालान कटने व कारोबार में लगातार नुकसान से आहत होकर आत्महत्या कर ली। वह यूपी में करीब तीन लाख रुपये के चालान कटने व ट्रक का एक्सीटेंड होने के बाद कारोबार में हुए नुकसान से परेशान था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव घड़वाल निवासी संदीप (34) ट्रांसपोर्टर था। उसने तीन ट्रक ले रखे थे। बुधवार रात को उसने ट्रक यूनियन के पास अपने कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। संदीप की पत्नी सीमा रानी ने पुलिस को बताया कि कारोबार में नुकसान होने से उसका पति परेशान रहने लगा था। कई दिन पहले एक ट्रक का भी एक्सीडेंट होने से काफी नुकसान हो गया था। चाचा सतीश ने बताया कि संदीप के तीन ट्रकों के कुछ दिनों में करीब तीन लाख रुपये के चालान भी कर दिए गए थे। नुकसान बढ़ने से संदीप की परेशानी बढ़ती चली गई। सीमा रानी ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उसका पति शहर के लिए गया था और रात को करीब नौ बजे तक वापस आने को कहा था। संदीप जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया। संदीप ने रात के समय शहर में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास एक कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह परिजन व रिश्तेदार कमरे पर पहुंचे तो संदीप फंदे पर लटकता मिला। जिस पर शहर थाना पुलिस को बताया गया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराने के बाद चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर उसके आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

चालान कहां कटे नहीं दी कोई जानकारी
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे संदीप के चाचा सतीश ने बताया कि भतीजा ट्रांसपोर्टर था। उसने बताया था कि चालान अधिक कट रहे हैं। उसकी गाड़ियां यूपी में ज्यादा जाती हैं। जहां लगातार चालान कटने से उसे काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट भी हो गया था। जिससे भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संदीप का शव फंदे पर लटका मिला है। संदीप की पत्नी सीमा रानी के बयान दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। सीमा रानी ने कहा कि कारोबार में नुकसान होने से उसका पति मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की।
सुनील, जांच अधिकारी, शहर थाना गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed