{"_id":"69e538c0b8cb4b0edb047ffe","slug":"the-stadium-is-deteriorating-and-the-facilities-are-in-a-bad-state-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152702-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जर्जर होता जा रहा स्टेडियम, सुविधाएं भी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जर्जर होता जा रहा स्टेडियम, सुविधाएं भी खस्ताहाल
Mon, 20 Apr 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में उगी झाड़ियां और चरते गोवंश। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। शहर के मटिंडू मार्ग पर स्थित स्टेडियम की हालत इन दिनों जर्जर होती जा रही है। रखरखाव न होने के कारण स्टेडियम में जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं वह भी खस्ताहाल है।
शहर वासियों का कहना है कि इस तरफ शासन और प्रशासन को ध्यान दिए जाने की जरूरत है ताकि उन्हें सुविधाएं मिल सकें। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से मटिंडू मार्ग पर आईटीआई के पीछे नगरपालिका की तरफ से स्टेडियम का निर्माण किया गया था।
इस स्टेडियम में ट्रैक बनाने के साथ ही कई अन्य खेलों की सुविधाएं देने के साथ-साथ नगरपालिका द्वारा झूले भी लगाए गए थे ताकि बच्चों को इसका फायदा मिल सके लेकिन लंबे समय से इस स्टेडियम की देखरेख नहीं की जा रही है। स्टेडियम में झाड़ियां उग आई हैं, जो पेड़-पौधे लगाए गए थे, वह भी नष्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
पोल टूट जाने के साथ ही स्टेडियम में लगाई गई जालियां भी टूट गईं। स्टेडियम की हालत खस्ता होने के साथ युवाओं के साथ अब शहरवासी भी यहां जाने से परहेज करने लगे हैं। ऐसे में शहर वासियों को इस स्टेडियम का लंबे समय से काई फायदा नहीं मिल रहा है। यहां तक की स्टेडियम के शौचालय तक खस्ता हालत में पहुंच गए हैं, शहर वासियों की तरफ से इसमें सुधार की मांग की जा रही है।