फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The old man had not gone missing, the son confessed to murder and throwing the body in the canal.

Sonipat: हत्या कर नहर में फेंका पिता का शव, लापता होने की दी शिकायत, हुआ खुलासा

Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
सार

सोनीपत की महावीर कॉलोनी से 18 सितंबर, 2023 को बुजुर्ग लापता हुए थे। आरोपी उत्तराखंड में पकड़ा गया तो खुलासा किया। अब सोनीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

विज्ञापन
The old man had not gone missing, the son confessed to murder and throwing the body in the canal.
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत की महावीर कॉलोनी से लापता बुजुर्ग की उनके बेटे ने ही हत्या कर दी थी। इसका खुलासा उत्तराखंड के मसूरी थाना की पुलिस ने किया है। आरोपी ने उत्तराखंड में अपनी पत्नी को गोली मारने के साथ ही दो पुलिस कर्मियों को भी गोली मार रखी है। उसे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा था। मामले का पता सोनीपत की सिविल लाइन थाना पुलिस को लगने के बाद अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आने के बाद पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


महावीर कॉलोनी से 18 सितंबर 2023 को बुजुर्ग प्रभुदयाल (65) लापता हो गए थे। मामले में उत्तराखंड की मसूरी पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रभुदयाल की बेटे शुभम ने हत्या कर दी थी। प्रभुदयाल के लापता होने पर सेक्टर-14 निवासी उनके साले के बेटे आशीष वधवा ने अपने फूफा के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 

मसूरी पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया है। उत्तराखंड पुलिस सोनीपत में जांच करने पहुंची और सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस से जानकारी ली। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया अब पुलिस अब प्रभुदयाल मर्डर केस में आरोपी शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पिता की हत्या कर मुजफ्फरनगर के पास नहर में फेंकने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में पुलिसकर्मियों व पत्नी को मार चुका गोली
आरोपी शुभम पर आरोप है कि उसने मसूरी में हुई पुलिस की मुठभेड़ में मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज के पेट में गोली मार दी। पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर काबू किया। वह मसूरी के रायपुर में अपनी पत्नी को गोली मारकर भाग गया था। उसने मसूरी स्थित होम स्टे में पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया। उसने रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली मार दी थी। बाकी पुलिसकर्मी दरोगा को संभालने लगे तो वह भाग गया था। पुलिस ने उसे कुठाल गेट से पहले काबू किया था। वह अस्पताल में भर्ती है। उसने 13 जनवरी की शाम को अपनी पत्नी तानिया को गोली मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed