फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people including an account holder were arrested in a fraud case.

Faridabad News: ठगी के मामले में खाताधारक समेत तीन धरे

Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three people including an account holder were arrested in a fraud case.
फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने खाताधारक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खाताधारक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं दो अन्य आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान जयपुर राजस्थान निवासी मुदित पारिक और नागौर राजस्थान निवासी नेमाराम व मुकेश जाखड़ के रूप में हुई है। तिगांव निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 31 अगस्त को उनका मोबाइल हैक कर खाते से बिना जानकारी के 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम आरोपी मुदित पारिक के खाते में पहुंची थी, जिसे मुकेश जाखड़ और उसके रिश्तेदार नेमाराम ने साइबर ठगों को मुहैया कराया था। पुलिस नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed