फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The man gave his life by jumping in front of the train, wife and son were also cut in an attempt to save

ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, बचाने के प्रयास में पत्नी-बेटा भी कटे

Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The man gave his life by jumping in front of the train, wife and son were also cut in an attempt to save
शुभम का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी व बेटा भी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार की एकमात्र बची लड़की रेलवे लाइन के पास खड़ी चिल्लाती रही। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

मूलरूप से बिधलान वेस्ट रामनगर निवासी गादीराम (46) मोटरसाइकिल पर पत्नी सुनीता (42), बेटी पिंकी और बेटा शुभम (12) जाहरी फाटक पर पहुंचे थे। वहां पर खड़े होकर वे बात करने लगे। पती-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दिल्ली से कुरुक्षेत्र जा रही गीता जयंती एक्सप्रेस को आता देख गादीराम दौड़कर ट्रैक पर पहुंच गया। उसे बचाने के लिए पत्नी सुनीता भी पीछे दौड़ी और ट्रेन की चपेट में आ गई। उनके पीछे चिल्लाता हुआ उनका बेटा शुभम भी पीछे दौड़ा और वह ट्रेन से टकराकर पटरी के बाहर गिर गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक के किनारे खड़ी परिवार की एकमात्र बची लड़की चिल्लाई तो लोग वहां पहुंचे और जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन

वर्जन
जाहरी फाटक के पास एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए ट्रेन को आता देख ट्रैक पर दौड़ पड़ा। उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी-बेटा भी दौड़ पड़े। तीनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महावीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत

गादीराम का फाइल फोटो।

गादीराम का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

 घटना के बाद जीआरपी थाना पहुंचे परिजन। संवाद

घटना के बाद जीआरपी थाना पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed