फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Lord set out on a procession through the city with His siblings to bless the devotees.

Sonipat News: भक्तों को आशीर्वाद देने भाई-बहन के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान

Fri, 17 Jul 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The Lord set out on a procession through the city with His siblings to bless the devotees.
फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक
सोनीपत। सिद्धपीठ श्री बाबा धाम मंदिर की ओर से भगवान जगन्नाथ महोत्सव के तहत वीरवार को भव्य रथयात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा में शहर ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन

रथयात्रा से पहले मंदिर परिसर में सुबह से दोपहर तक मंगला आरती, तुलसी पूजन, श्रृंगार दर्शन, सूर्य पूजा, द्वारपाल पूजा, रथ संस्कार और खिचड़ी भोग की रस्में निभाई गईं। ओडिशा के पुरी से आए ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ सबसे पहले सुदर्शन का पहंडी विजय कर रथ पर विराजमान कराया। इसके बाद बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजमान किया गया।
विज्ञापन

भगवान के रथ को कोलकाता और वृंदावन के फूलों से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित फूलों से सजे रथ पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन और बाबा धाम के संस्थापक राकेश कुच्छल ने रथयात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा के दौरान शहर की सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा जटवाड़ा, पुरखास अड्डा, दयाल चौक, गीता भवन, बस अड्डा, मुरथल अड्डा चौक और सब्जी मंडी रोड से होते हुए वापस बाबा धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना की।
धार्मिक धुनों से भक्तिमय हुआ शहर
रथयात्रा के दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बैंड-बाजों, शहनाई वादकों, राजस्थान के अलवर और नासिक ढोल की धुनों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए भगवान जगन्नाथ का गुणगान करते नजर आए।
यात्रा में ओडिशा के पुरी, वृंदावन, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। पुरी के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

मॉरीशस की टीम ने भी किया भगवान का गुणगान
रथयात्रा में मॉरीशस से आई 20 सदस्यीय टीम ने भी भगवान जगन्नाथ का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने पुरी की परंपरा के अनुसार रस्सों से रथ खींचकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

फोटो : सोनीपत में नगर भ्रमण के लिए मंदिर से निकलते भगवान जगन्नाथ। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed