फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The first national level yoga training center will be built in Haryana Sports University.

Sonipat News: हरियाणा खेल विवि में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का पहला योग प्रशिक्षण केंद्र

Sun, 24 Nov 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Nov 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
The first national level yoga training center will be built in Haryana Sports University.
फोटो 38- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में योगासन प्रमोशन कमेटी की बैठक में पहु
प्रदेश के एकमात्र हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नित रोज नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का पहला योग प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रकार की शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के सभी कोचिंग व शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ खेल विश्वविद्यालय योगा में डिप्लोमा पहले से ही विद्यार्थियों को ऑफर कर रहा है। इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय में 450 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विवि के कुलपति एवं पूर्व आईपीएस अशोक कुमार का कहना है कि विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉक्टर योगेश चंद्र ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय सभी संसाधनों से परिपूर्ण है। अवसर मिलता है तो योग प्रशिक्षण केंद्र को जल्द शुरू करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

योगासन प्रमोशन कमेटी की बैठक में लिया निर्णय
खेल विश्वविद्यालय में शनिवार को हरियाणा योग खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप आर्य, सचिव सुनील शर्मा व अन्य पदाधिकारी की मौजूदगी में हरियाणा योगासन प्रमोशन कमेटी की बैठक बुलाई गई। प्रदेश के योग खिलाड़ियों व पदक विजेताओं के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति और खेल कोटा से संबंधित तय योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। हरियाणा योग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप आर्य ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ी योग में पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और खेल विभाग से सभी खिलाड़ियों को तय खेल योजनाओं के तहत कोटा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति विशेष तौर पर आमंत्रित रहे। उन्होंने देश और प्रदेश में योग के उत्थान के लिए शारीरिक प्रशिक्षण के साथ शैक्षणिक प्रशिक्षण पर ध्यान देने पर जोर दिया। हरियाणा योग एसोसिएशन की अपील पर हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में योग का पहला प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने का भी आश्वासन दिया, जिसकी बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed