फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The elderly man was murdered along with his lover and was told he should not be spared.

Sonipat News: प्रेमी के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग की हत्या, कहा था-बचना नहीं चाहिए

Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The elderly man was murdered along with his lover and was told he should not be spared.
फोटो : 23: सोनीपत के मुरथल थाना पुलिस की गिरफ्त में बुजुर्ग के हत्यारोपी। पुलिस
सोनीपत। थाना मुरथल की पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पबनेरा निवासी बबीता, गांव नया बांस निवासी अमित और मूलरूप से राजस्थान के धौलपुर हॉल गन्नौर निवासी उस्मान शामिल हैं।
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी से कहा था कि बुजुर्ग बचना नहीं चाहिए इसलिए सुनियोजित तरीके से आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
रविवार को मलिकपुर गांव निवासी अनिश ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि उनके चाचा जयपाल उर्फ जयफल ने बबीता को रुपये उधार दे रखे थे। बबीता ने रुपये लेने के बदले जयपाल को चेक दिया हुआ था।
विज्ञापन

कई बार रुपये मांगने के बाद भी बबीता ने जब नहीं लौटाए तो चाचा ने कोर्ट में बबीता के विरुद्ध चेक बाउंस की शिकायत कर दी थी। इसी के चलते बबीता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके चाचा की गांव के आशीष के खेत में ले जाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीश ने बताया कि आरोपियों ने चाचा जयपाल को चारपाई पर गले में परने का फंदा डालकर बांध रखा था व ईंट-पत्थरों से चोट मारी हुई थी। चाचा का मोबाइल फोन व हाथ में पहनी गई सोने की अंगूठी भी नहीं मिली थी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी अमित उर्फ मीठा, उस्मान और बबीता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि हत्या के संबंध में आरोपियों की निशानदेही पर साक्ष्य संकलित किए जा सकें।
बबली के खिलाफ जयपाल ने दी थी शिकायत
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बबीता ने अपने प्रेमी उस्मान से कहा था कि जयपाल ने उसके खिलाफ शिकायत दी है। वह बचना नहीं चाहिए। इस पर उस्मान ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था।

दुकान से बाइक पर लेकर आए आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि उस्मान व अमित गन्नौर स्थित दुकान से जयपाल को बाइक पर बैठाकर मलिकपुर के खेत में लेकर आए थे। जयपाल भी उस्मान को जानते थे जिसके चलते उसके साथ बाइक पर बैठकर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed