फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Parents had killed their daughter by giving poison in Sonipat

सोनीपत: कहने-सुनने से बाहर थी बेटी, तैश में आकर माता-पिता ने जहर देकर मार डाला 

Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
सार

सोनीपत में रिमांड के दौरान दंपत्ती ने कबूल किया है कि उन्होंने अपनी बेटी की हत्या जहर देकर की थी। बेटी उनका कहना नहीं मानती थी। जिसके चलते वे परेशान थे। जिस दिन उन्होंने वारदात की, उस दिन बेटी कहीं बाहर चली गई थी। लौटने पर उन्होंने पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया था। जिसके बाद उन्होंने बुरी तरह पीटा और जहर देकर मार दिया।

विज्ञापन
Parents had killed their daughter by giving poison in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के एक थाना क्षेत्र के गांव में अपनी 15 वर्षीय बेटी की जहर देकर हत्या करने के आरोपी माता-पिता ने रिमांड के दौरान बताया कि बेटी उनकी बात नहीं मानती थी। घटना के दिन बाहर से काफी देर में घर आई थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वीरवार रात को पुलिस को पता लगा था कि गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में पिता व परिजनों ने किशोरी की हत्या कर उसके शव को तड़के शमशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए शुक्रवार को लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पानीपत में बड़ा हादसा: बुग्गी के लिए घोड़ा देखकर लौट रहे दो दोस्तों को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


आरोपी एक दिन के रिमांड पर थे
उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी उनके कहने-सुनने से बाहर थी। बुधवार को उनकी बेटी उन्हें बिना बताए घर से चली गई थी और काफी देर बाद लौटी थी। जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में बात करनी चाही, तो उसने कुछ भी नहीं बताया। जिसके चलते उन्होंने तैश में आकर अपनी बेटी की पिटाई कर दी और उसे सल्फास की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पानीपत के वीर को नमन: जान हथेली पर रख सुभाष पुंडीर ने बचाई थी 27 लोगों की जान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया वीरता पुरस्कार

सल्फास की गोलियां और डंडा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के बताने पर सल्फास की दो गोलियां व डंडा भी घर से बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी पिता व मां को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। लड़की की हत्या सल्फास की गोली देकर की गई थी। पुलिस ने मृतका की अस्थियों को डीएनए जांच के लिए भेजा है। जिसका आरोपी माता-पिता के डीएनए से मिलान करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed