फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Defense Minister Rajnath Singh gave gallantry award to Subhash Pundir of Panipat

पानीपत के वीर को नमन: जान हथेली पर रख सुभाष पुंडीर ने बचाई थी 27 लोगों की जान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया वीरता पुरस्कार

Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
सार

पानीपत के सुभाष पुंडीर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरता पुरस्कार प्रदान किया है। भारतीय तटरक्षक के प्रधान नाविक सुभाष पुंडीर ने ब्लास्ट में जहाज में फंसे 27 लोगों की जान बचाई थी। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए इस ऑपरेशन में साहस दिखाया था। लोग समुद्र में तड़प रहे थे। सुभाष ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें नया जीवन दिया था।
 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh gave gallantry award to Subhash Pundir of Panipat
सुभाष पुंडीर को वीरता पुरस्कार देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय तटरक्षक के प्रधान नाविक सुभाष पुंडीर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरता पुरस्कार से नवाजा है। यह पानीपत के साथ प्रदेशवासियों के लिए भी गर्व की बात है। यहां पहुंचे प्रधान नाविक सुभाष ने बताया कि जान हथेली पर रखकर ब्लास्ट हुए एक अन्य जहाज के 27 लोगों को उन्होंने जिंदा बचाया था। बड़ा भयावह था वह मंजर। लोगों की त्वचा तक हाथ में आ गई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे माहौल में चारों तरफ तबाही बची थी। वे लोगों को बचाने के लिए समुद्र में कूद चुके थे। समुद्र का खारा पानी लोगों की जली त्वचा से लगने से वे तड़प रहे थे। जब लोगों को अपनी ओर खींच कर ला रहे थे, तो उनकी त्वचा निकलकर हाथ में आ जाती थी। लेकिन उन्होंने आपा नहीं खोया और बहादुरी का परिचय देते हुए उन्हें बाहर निकाला। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अंबाला में डेंगू का डंक: एक बेड पर दो-दो मरीज, बेड नहीं मिल रहा तो स्ट्रेचर पर करा रहे उपचार
विज्ञापन


गांव जौंधन कलां के रहने वाले हैं सुभाष
सुभाष ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों ने अपनी जान तक गंवाई, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से काफी लोगों को बचा लिया। इस काम के लिए उनका नाम राष्ट्रपति को वीरता पुरस्कार के लिए भेजा गया था। रक्षा मंत्री ने गत नौ अक्तूबर को उन्हें वीरता पुरस्कार से नवाजा। प्रधान नाविक सुभाष पुंडीर इसराना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव जौंधन कलां के निवासी हैं। उनके पिता का नाम सतबीर सिंह है। सुभाष ने 12 अगस्त 2019 की उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि रोज की तरह उस दिन भी विशाखापट्टनम के पास अपने जहाजरानी रसमोनी में सवार होकर समुद्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लास्ट के कारण आग ने पूरी तरह घेर लिया था जहाज को
सुबह करीब 11 बजे उनसे करीब एक से दो किलोमीटर दूर एक उपतटीय समर्थक पोत यानी जहाज में आग की सूचना मिली। उन्होंने इसकी सूचना अपने जहाज के सभी सदस्यों को दी और अपने जहाज को विस्फोट हुए जहाज के ओर ले गए। रेडियो के माध्यम से उस जहाज से संपर्क किया और सभी को बताया कि उनके जहाज में आग लगी है। उन्होंने सभी से जहाज के अगले हिस्से में आने की अपील की। देखते ही देखते जहाज को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया और फिर एक जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट से जहाज में सवार कुछ लोग तो उड़कर समुद्र में गिरे। क्षतिग्रस्त जहाज में सवार बाकी सदस्य भी समुद्र में छलांग लगा गए, जिनको एक-एक करके बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें-डेंगू का कहर: यमुनानगर में पार्षद मिलीं संक्रमित, बुखार से दो महिलाओं की मौत

ऐसे चला चुनौती भरा रेस्क्यू ऑपरेशन
सुभाष ने बताया कि ये रेस्क्यू ऑपरेशन उनके लिए चुनौती भरा था। उनके सामने वाले जहाज के लोग पानी में कूद चुके थे। इसके लोग घायल और थके हुए थे। वे अपने जहाज को आगे लेकर भी नहीं जा सकते थे, क्योंकि पानी में तैर रहे लोगों को जहाज टक्कर मार सकता था। उनकी आंखों के सामने लोग डूबने के कगार पर थे। उन्होंने अपने जहाज से डूबते लोगों को बचाने के लिए लाइफ जैकेट्स फेंकी। उनके लिए जहाज के पास सीढ़ी तक लगाई, लेकिन ये लोग सीढ़ी तक भी पहुंच नहीं पर रहे थे। इसके बाद सुभाष ने बहादुरी का परिचय देते हुए समुद्र में छलांग लगा दी। एक-एक घायल को पकड़कर जहाज के ऊपर तक चढ़ाया। ये ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें उन्होंने 27 लोगों की जान बचाई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed