सोनीपत: कहने-सुनने से बाहर थी बेटी, तैश में आकर माता-पिता ने जहर देकर मार डाला
सोनीपत में रिमांड के दौरान दंपत्ती ने कबूल किया है कि उन्होंने अपनी बेटी की हत्या जहर देकर की थी। बेटी उनका कहना नहीं मानती थी। जिसके चलते वे परेशान थे। जिस दिन उन्होंने वारदात की, उस दिन बेटी कहीं बाहर चली गई थी। लौटने पर उन्होंने पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया था। जिसके बाद उन्होंने बुरी तरह पीटा और जहर देकर मार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के एक थाना क्षेत्र के गांव में अपनी 15 वर्षीय बेटी की जहर देकर हत्या करने के आरोपी माता-पिता ने रिमांड के दौरान बताया कि बेटी उनकी बात नहीं मानती थी। घटना के दिन बाहर से काफी देर में घर आई थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वीरवार रात को पुलिस को पता लगा था कि गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में पिता व परिजनों ने किशोरी की हत्या कर उसके शव को तड़के शमशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए शुक्रवार को लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें-पानीपत में बड़ा हादसा: बुग्गी के लिए घोड़ा देखकर लौट रहे दो दोस्तों को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत
आरोपी एक दिन के रिमांड पर थे
उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी उनके कहने-सुनने से बाहर थी। बुधवार को उनकी बेटी उन्हें बिना बताए घर से चली गई थी और काफी देर बाद लौटी थी। जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में बात करनी चाही, तो उसने कुछ भी नहीं बताया। जिसके चलते उन्होंने तैश में आकर अपनी बेटी की पिटाई कर दी और उसे सल्फास की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें-पानीपत के वीर को नमन: जान हथेली पर रख सुभाष पुंडीर ने बचाई थी 27 लोगों की जान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया वीरता पुरस्कार
सल्फास की गोलियां और डंडा बरामद
पुलिस ने आरोपियों के बताने पर सल्फास की दो गोलियां व डंडा भी घर से बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी पिता व मां को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। लड़की की हत्या सल्फास की गोली देकर की गई थी। पुलिस ने मृतका की अस्थियों को डीएनए जांच के लिए भेजा है। जिसका आरोपी माता-पिता के डीएनए से मिलान करवाया जाएगा।