फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Chief Minister should announce a special package for the development of the constituency.

Sonipat News: हलके के विकास को लेकर विशेष पैकेज की घोषणा करें मुख्यमंत्री

Sat, 27 Dec 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister should announce a special package for the development of the constituency.
फोटो 03 : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित अपने आवास पर पत्रकारवार्ता करते पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवी
खरखौदा। भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल कई बार खरखौदा आए, लेकिन क्षेत्र को वह सुविधाएं और संसाधन नहीं मिल सके जिनकी यहां लंबे समय से आवश्यकता रही है। अधिकांश मुख्य सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कई वर्ष से पानी निकासी व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यह बात शुक्रवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह ने अपने निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह ने कहा कि 11 वर्ष के भाजपा काल में खरखौदा लगातार उपेक्षाओं का शिकार है। रविवार को खरखौदा आ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हलके के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खरखौदा के विकास को प्राथमिकता दी थी।
विज्ञापन

उनके कार्यकाल में करीब 800 करोड़ रुपये खर्च कर खरखौदा को विकास की राह पर आगे बढ़ाया था। मौजूदा सरकार विकास की रफ्तार को तेज नहीं कर पा रही है तो कांग्रेस शासन में कराए गए कार्यों की मरम्मत कराए। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आईएमटी की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले के युवाओं को ही आईएमटी में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में हस्तक्षेप कर स्थानीय युवाओं के लिए आईएमटी के द्वार खोलें। रुके हुए विकास कार्यों को दोबारा गति देने के निर्देश दें। आरोप लगाया कि विधायक जिला परिषद, नगरपालिका, ब्लाॅक समिति और ग्राम पंचायतों को मिलने वाली ग्रांट का श्रेय स्वयं ले रहे हैं जबकि उनका दायित्व चंडीगढ़ से ग्रांट लाकर क्षेत्र के विकास में लगाना होता है।

खरखौदा के ग्रामीण गोहाना जिले में शामिल होने को तैयार नहीं
गोहाना को जिला बनाए जाने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि यदि गोहाना जिला बनता है तो उसका स्वागत है, लेकिन खरखौदा हलके को उसमें शामिल किया जाना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरखौदा के ग्रामीण गोहाना जिले में शामिल होने को तैयार नहीं हैं और इसे सोनीपत जिले का ही हिस्सा रखा जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से खरखौदा तक मेट्रो विस्तार, सोनीपत से ककरोई गांव तक सड़क की खस्ता हालत पर संज्ञान लेने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed