फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The car collided with the railing, caught fire and the driver died.

Sonipat News: रेलिंग से टकराई कार, लगी आग, चालक की गई जान

Thu, 27 Nov 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the railing, caught fire and the driver died.
गोहाना। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गिवाना गांव के निकट अनियंत्रित कार रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग को तोड़ते हुए कार ग्रीन बेल्ट में उतर गई। कार में आग लग गई। राहगीरों ने कार में फंसे चालक दिल्ली के गगन विहार निवासी मनु बंका को बाहर निकाला। इस बीच कार में तेजी से आग फैल गई। चालक को नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग चार बजे कार गांव गिवाना के निकट एक्सप्रेस-वे के किनारे पिलर से टकराकर और रेलिंग को तोड़कर ग्रीन बेल्ट में उतर गई। इसके बाद कार में आग लग गई। राहगीरों ने कार में फंसे मनु बंका को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर थी। कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जल गई। मनु को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मनु के परिजन को घटना की सूचना दी। मनु के पिता ने बताया कि बेटे से कुछ समय पहले मोबाइल फोन पर बात हुई थी। पिता ने उन्हें कार चलाने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed