फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The BJP is pursuing politics of unity, while the opposition is dividing people: Jangra

भाजपा जोड़ने की राजनीति कर रही, विपक्ष बांट रहा : जांगड़ा

Wed, 31 Dec 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The BJP is pursuing politics of unity, while the opposition is dividing people: Jangra
फोटो 45 : सोनीपत के गोहाना में पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का स्वागत करते लोग। संवाद
गोहाना। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में जाति-पाति की राजनीति की शुरुआत चौधरी देवीलाल के समय हुई, उसे आगे चलकर ओमप्रकाश चौटाला ने बढ़ाया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में यह पूरी तरह से फैल गई। भाजपा जोड़ने की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

रामचंद्र जांगड़ा गोहाना में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में जातिवाद को कम किया है और सभी को बराबरी से देखने का काम किया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा सरकार में नौकरियों में किसी की जाति नहीं पुछी जाती। नौकरी पूरी तरह से मेरिट पर मिलती है, चाहे युवा किसी भी जाति या इलाके से हो।
विज्ञापन

कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी भी जाति देखकर दी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अरावली को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार न तो खनन कर रही है और न ही पेड़ कटवा रही है। सरकार सिर्फ अरावली को सुंदर और सुरक्षित बनाना चाहती है, लेकिन विपक्ष इस बात को गलत तरीके से पेश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है, तो भाजपा सरकार पेड़ काटने का सवाल ही नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed