फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused who provided weapons in the case of shooting of one and a half year old child arrested

Sonipat News: डेढ़ साल के बच्चे को गोली मारने के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
The accused who provided weapons in the case of shooting of one and a half year old child arrested
गोहाना। गांव लाठ में डेढ़ साल के मासूम को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने के मामले में सीआईए टीम ने आरोपी पिता को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव मोहाना निवासी अमन उर्फ सूखा है। उसे न्यायालय में पेश करने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

12 अप्रैल की रात को गांव लाठ में अजय की उनके पिता जोरा सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। अजय ने अपने पिता पर गोली चला दी। अजय की पत्नी हिमांशी ने बीच-बचाव किया तो गोली बेटे अयांश की बाजू में लग गई। गोली लगने के बाद अजय हथियार लेकर भाग गया। वहीं हिमांशी व उनके ससुर घायल अवस्था में अयांश को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गए। जहां पर घायल का इलाज कराया गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अजय को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अजय को अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराने के आरोपी अमन को बड़ौता के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed