{"_id":"67a7b1c39c06c56f260561a2","slug":"the-accused-of-murdering-the-worker-were-taken-on-remand-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132033-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रमिक के हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रमिक के हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया
Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा स्थित फैक्टरी के कमरे में साथी श्रमिक की हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव मड़ई पुरवा निवासी गुरदीप ने अपने भतीजे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। गुरदीप ने पुलिस को बताया कि वह खरखौदा आईएमटी में शाहपुरजी पोलनजी कंपनी में काम करते हैं। उनका भतीजा अभिषेक (19) और गांव के अन्य युवक भी इसी कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी मारुति के प्लांट में निर्माण का कार्य कर रही है। गुरदीप ने बताया था कि बिहार के पूर्णिया के भी कई युवक उनकी कंपनी में कुछ महीने से काम कर रहे हैं। पूर्णिया निवासी जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश, शंकर, राजेश व अजीत ने बुधवार की शाम को छुट्टी के बाद फैक्टरी में पंचिंग के दौरान उनके भतीजे अभिषेक के साथ कहासुनी की थी। इसी बात की रंजिश में वीरवार रात को सातों आरोपियों ने सरिया, हथौड़े व लोहे के हथियार से वार अभिषेक की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी बीर सिंह की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सभी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। अब आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे।